नगर निगम शहर के हर वार्ड में जल्द करे ‘वार्ड क्लब’ का गठन

By: Feb 12th, 2017 12:05 am

शिमला  – राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जहां आम जनता अपने सुझाव दे रही है, वहीं इसी कड़ी में राष्ट्रीय विकास संस्था ने भी नगर निगम को शहर के पुराने स्वरुप को निखारने के लिए अपने सुझाव दिए हैं। संस्था का मानना है कि शिमला शहर में विकास और सुधार के लिए शहर के लोग बेताब हैं। संस्था का कहना है कि अगर नगर निगम सुझावों पर कार्य करेगी, तो शहर के लोगों और पर्यटकों को सुविधा शहर में ही मुहैया होगी। सोसायटी ने कहा कि शहर में लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिसे पूरा करना सरकार व नगर निगम का प्रथम कर्त्तव्य है। उन्होंने अपने सुझावों में कहा कि शहर के हर वार्ड में पार्क, ग्रीन एरिया, खेल मैदान बनाया जाए। शहर के हर वार्ड में पुस्तकालय, डे केयर सेंटर और पैदल चलने का रास्ता बनाया जाना चाहिए। संस्था ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड क्लब बनाया जाए, जहां लोग मिल बैठकर अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सके। शहर की तमाम सड़कों व पैदल रास्तों की मरम्मत समय-समय पर की जाए, शहर में सफाई व्यवस्था ठीक की जाए, सड़क बाइपास रोड, संजौली भट्ठाकुफर से तारादेवी तक कोई कूड़ा-कर्कट न दिखे, शहर में युवाओं के खेल मनोरंजन के लिए खेल परिसर स्टेडियम बनाया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App