निर्धनों के उत्थान को योजनाएं

By: Feb 11th, 2017 12:05 am

मंडी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक सशक्त, विकसित राष्ट्र का सपना देखा था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समिति हिमाचल प्रदेश के संयोजक एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा ने ये शब्द कहे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने विकसित राष्ट्र के लिए और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। पंडित दीनदयाल के उस सपने को साकार करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया तथा उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक महत्त्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की, जिससे सशक्त, विकसित राष्ट्र होने के साथ-साथ उस व्यक्ति का भी उत्थान हो रहा है, जो समाज द्वारा सताया गया था। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पूरे देश में समर्पण दिवस मनाया जाएगा तथा प्रदेश में जिला, मंडल व बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनसंघ के समय के स्थानीय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा उपाध्याय जी के विचारों एवं सिद्धांतों व व्याख्यान होगा तथा डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने के लिए अपना यथासंभव सहयोग  चैक या डिजिटल पेमेंट के माध्यम से करना है। यही नहीं सभी कार्यकर्ता संकल्प लेंगे कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए मार्ग पर चलेंगे और गरीबों के उत्थान के लिए वह सब कुछ करेंगे जो संभव होगा। इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय(14 ग्रंथों) के लोकार्पण प्रदेश के प्रमुख नेता करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App