नेताओं की जेब काटी

By: Feb 22nd, 2017 12:07 am

बिलासपुर – बिलासपुर में आयोजित भाजपा की रैली में जेबकतरों ने कई नेताओं की जेब काट दी। जेबकतरों ने इस कार्रवाई को उस समय अंजाम दिया जब कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती सभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जब कार्यकर्ता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की जय जयकार करने में व्यस्त थे, उसी समय जेबकतरों ने नेताओं की जेबों पर हाथ साफ कर करीब एक लाख से ऊपर की राशि उड़ा ली। जेबकतरों के शिकार हुए नेताओं में जिला युवा मोर्चा के महामंत्री, जिला भाजपा सचिव, श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के महामंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इन सबमें सबसे ज्यादा नुकसान जिला युवा मोर्चा को हुआ, जो एलआईसी की किस्त जमा करवाने के लिए करीब साठ हजार रुपए की राशि लेके पहुंचे हुए थे। वहीं, जिला भाजपा सचिव को 11 हजार का नुकसान झेलना पड़ा। इसके साथ ही उनके पर्स में खाली चेक और जरूरी कागजात भी थे। वहीं, श्रीनयनादेवी के मंडल के महामंत्री को छह हजार की चपत लगी। इसके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता व कुछ कार्यकर्ताओं की भी जेब कटी। हालांकि वरिष्ठ भाजपा नेता शर्म के बारे में इस मामले में किसी से कुछ भी नहीं बोल पाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App