पर्यावरण को पौधे जरूरी

By: Feb 17th, 2017 12:02 am

चूहड़पुर में कृषि वानिकी कार्यशाला के दौरान बोले वन मंत्री 

 यमुनानगर — वन विभाग हरियाणा द्वारा हर्बल पार्क चूहड़पुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कृषि वानिकी कार्यशाला के समापन अवसर पर बोलते हुए हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि यमुनानगर जिला में सबसे ज्यादा हरियाली है और इस कार्यशाला का निकट भविष्य में सबसे ज्यादा फायदा किसानों व आढ़तियों को होगा और किसान कृषि वानिकी को बड़े पैमाने पर अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि हम प्रचूर मात्रा में पेड़ नहीं लगाएंगे, तो इससे पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की कृषि वानिकी कार्यशाला में सारगर्भित चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग जनता की भलाई के लिए पौधे लगाता है। यदि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है, तो हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने होंगे ताकि भविष्य में होने वाली चुनौतियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि हमें पंचायती भूमि और श्मशान घाटों में भी पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी विषय पर इस कार्यशाला में कृषि वानिकी की वर्तमान स्थिति मुद्दों एवं चुनौतियों पर गहन मंथन करने से न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे बल्कि किसानों और उद्योगों के फायदों के लिए भी नियम बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी में समस्त समाज की भागीदारी होनी चाहिए।  इस अवसर पर सढौरा के विधायक बलवंत सिंह, उपायुक्त रोहतास सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डा. शालीन, पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया, जिला परिषद की अध्यक्षा रेणू बाला, चेयरमैन रामेश्वर, भाजपा नेता गीता राम, ऋषि पाल ठेकेदार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App