पालमपुर में लैगवियर का हर रंग

By: Feb 5th, 2017 12:07 am

NEWSपालमपुर – महिलाओं की लैगवियर में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुके गो-कलर्स कंपनी की रेंज अब पालमपुर के मारंडा में 3-एम प्लाजा में उपलब्ध हो गई है। देश में कंपनी का पहला फ्रेंचाइजी स्टोर मारंडा में शनिवार को खुल गया है। अब तक कंपनी अपने ही शोरूम व आउटलेट खोलती आई है और यह पहली फ्रेंचाइजी है। पालमपुर उपमंडल से संबंध रखने वाले अनिल चंदेल और अजय चंदेल ने पालमपुर के साथ प्रदेश की जनता को यह तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार महिलाओं के कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन चुकी गो-कलर्स लैगवियर की सबसे बड़ी रेंज उपलब्ध करवा रही है। लैगिंग्स, जैगिंग्स, हैरम्स, प्लाजो, पटियाला, डेनिम, पेंट व चूड़ीदार की रेंज सौ से अधिक रंगों में उपलब्ध है।  गो-कलर्स देश में लैगिंग्स की सबसे बड़ी और सबसे अधिक रंगों में रेंज प्रदान कर रही है। प्रदेश की महिलाओं को अब यह अवसर मिल गया है। 3-एम प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में बेहद आकर्षक शोरूम तैयार किया गया है और महिलाओं विशेषकर युवतियों को लैगवियर का वह हर रंग यहां उपलब्ध करवाया गया है, जिनके बारे में फिलहाल युवतियां सोच रही थीं। 3-एम प्लाजा के मालिक संजय राणा ने बताया कि प्लाजा में अब दो सिनेमा हाल में नई फिल्मों के साथ आर्चीज गैलरी, प्लैनेट और गो-कलर्स के शोरूम सेवाएं दे रहे हैं तथा जल्द ही यहां कुछ नए शोरूम खुलने जा रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App