पूरे प्रदेश में सामान्य हुई बिजली सप्लाई

By: Feb 26th, 2017 12:01 am

शिमला — बिजली बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में बिजली सप्लाई सामान्य कर दी गई है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड के उपनिदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने दी। उन्होंने कहा है कि बोर्ड के कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर कार्य कर विद्युत आपूर्ति बहाल की है। जिला चंबा के पांगी, सलूणी एवं डलहौजी क्षेत्र में शेष सभी ट्रांसफार्मरों को भी बहाल कर दिया गया है। अब प्रदेश के सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App