प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर

By: Feb 11th, 2017 12:07 am

प्रसिद्ध बौद्ध मंदिरप्रसिद्ध बौद्ध मंदिरबौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा गौतम बुद्ध थे। उनके महापरिनिर्वाण के बाद  पांच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैल गया।  बैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है। भारत में सात प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर हैं।

महाबोधि मंदिर- महाबोधि मंदिर बिहार के बोध गया में स्थित है। यह वह स्थान है, जहां गौतम बुद्ध ने प्राचीन बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर ज्ञान प्राप्त किया था। मंदिर की बनावट बेहद खूबसूरत है। मंदिर की कला पर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों की छवि देखने को मिलती है।

महापरिनिर्वाण मंदिर- महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर उत्तर प्रदेश में स्थित है। इस मंदिर में बुद्ध की 6 फुट लंबी मूर्ति है, जो हमेशा एक चुनरी से ढकी रहती है। मूर्ति का सिर्फ चेहरा दिखाई देता है।

रामाभर स्तूप- रामाभर स्तूप मंदिर महापरिनिर्वाण मंदिर से 1.5 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह वह स्थान है, जहां बुद्ध का दाह संस्कार किया गया था। यहां बनाया गया मंदिर लगभग 49 फुट ऊंचाई का है। मंदिर की बनावट बेहद अनोखी और आकर्षक है।

नामद्रोलिंग मोनेस्ट्री- नामद्रोलिंग मोनेस्ट्री कर्नाटक के बाइलाकुप्पे में है। यह कर्नाटक के मैसूर जिले के पश्चिम में स्थित है। यहां स्थित प्रार्थना हाल बहुत सुंदर है, मंदिर में दो सोने की भव्य मूर्तियां हैं।

धमेख स्तूप- धमेख स्तूप सारनाथ के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है, यह मंदिर बहुत प्राचीन है। हर साल यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

द वाट थाई मंदिर- यह भारत के सबसे अनोखे बुद्ध मंदिरों में से एक है, जो अपनी सुंदरता और भव्यता के लिए जाना जाता है।

बुद्ध मंदिर लद्दाख- लद्दाख के बुद्ध मंदिर और मठ की बनावट बहुत ही आकर्षक है। मंदिर के चारों ओर लगाया गया बागीचा इसकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App