बम-बम भोलेनाथ से गूंजा हरिद्वार

By: Feb 23rd, 2017 12:02 am

हरिद्वार— धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहा शारदीय कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच गया  है। अब तक लगभग पांच लाख कांवडि़ए अपनी कांवड़ में जल भरकर रवाना हो चुके हैं। हर-हर महादेव और बम बम के जयकारों की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। 24 फरवरी को शिवरात्रि महापर्व पर लाखों कांवडि़ए एवं शिवभक्त शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। उत्तर भारत के  लाखों कांवडि़ए  हरिद्वार से जलभरकर अपने गतंव्य को रवाना हो रहे हैं। भोले की भक्ति में सराबोर शिवभक्त कांवडि़ए सैकड़ों मील पैदल चल कर हरिद्वार आते हैं। यहां से अपनी कांवड़ में जलभर कर गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हंै। धर्मनगरी में कावंडि़यों का हुजुम लगातार बढ़ रहा है। हर की पौड़ी व विभिन्न घाटों पर कांवडि़यों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव भक्त कांवडि़ए अपनी मनोकामनाएं लेकर धर्मनगरी में पहुंचते हैं।  पंजाब हरियाणा, उत्तर भारत, दिल्ली एवं पड़ोसी जनपदों से भी शिव भक्त कांवडि़यों का पहुंचना जारी है। मीलों सफर को कांवडि़ए पैदल ही तय करते हैं। कांवडि़यों का सैलाब हर की पौड़ी के अलावा दक्ष महादेव मंदिर पर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बिल्वकेश्वर महादेव, गौरी शंकर महादेव एवं नीलेश्वर महादेव भी कांवडि़यों की श्रद्धा का केंद्र बने  हुए हैं। काशीपुर से पहुंचे शिव भक्त कावडि़ए चंदन सिंह अपने कांवड़ के साथ देश भक्ति का संदेश दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिवर्ष आस्था की नगरी हरिद्वार में पहुंचता हूं। भगवान शिव सभी की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। पैदल के अलावा वाहनों से भी कावडि़यों के जत्थे लगातार धर्मनगरी में पहुंच रहे हैं। हरिद्वार की धर्मशालाएं होटल एवं आश्रमों में भी कांवडि़यों ने डेरा डाला हुआ है। बाजारों में रंग-बिरंगी कांवड़ की बिक्री हो रही है। बाजारों में कांवडि़यों की रौनक दिखाई दे रही है। यहां आने-जाने वाले मार्गा विशेषकर राजमार्ग पर कांवडि़यों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। प्रशासन ने भी कांवड़ मेले को लेकर चाक चौबंद व्यवस्थाओं के इंतजाम करने का दावा किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App