बस-कार में हुई भिड़ंत, चार जख्मी

By: Feb 14th, 2017 12:07 am

newsnewsहमीरपुर  – हमीरपुर-नाल्टी सड़क मार्ग पर सोमवार को एक निजी बस व कार के बीच भिड़ंत हो गई। शाम करीब पांच बजे पेश आए इस हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। चारों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। इसमें एक महिला सवार को कंधे में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार हुई कि हादसे की आवाज सुन लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस भिडंत के बाद मार्ग करीब आधा घंटा अवरुद्ध रहा। मार्ग पर मीलों लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पा लिया व मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। बस अड्डा चौकी के एएसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App