बिजली बंद

By: Feb 22nd, 2017 12:01 am

बग्गी— नेरचौक विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव मझयाटल, बगला, लुणापानी, नागचला, चक्कर, चलाह, बडसु, सिहन और भड़याल के सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 22 केवी लाइन की मरम्मत हेतु 22 फरवरी को विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सायं चार बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी ई. डीके गुप्ता सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नेरचौक ने दी। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 01905-242228, 242275 पर संपर्क कर सकते हैं।

मंडी— विद्युत उपमंडल मंडी-दो के सहायक अभियंता ई. राजेश बैहल ने बताया कि विद्युत अनुभाग मझवाड़ में सुधार कार्यों के चलते 22 फरवरी को मझवाड़, सायरी, रखून, कोटमोर्स, लझुखर, सरनधार, कीपड़, निहालग, चांबी, चंडेह आदि गांवों में सुबह नौ से सायं छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App