महेंद्र योग फेडरेशन के उपाध्यक्ष

By: Feb 1st, 2017 12:03 am

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ने बरोह के आचार्य को सौंपा कार्यभार

newsस्वारघाट —  योग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल से झंडूता के बरोहा के आचार्य महेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। आचार्य महेंद्र शर्मा की नियुक्ति से निश्चित रूप से हिमाचल के बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी यह नियुक्ति योग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा की गई है। आचार्य महेंद्र शर्मा कई साल से हिमाचल योग एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर अथक प्रयास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में हिमाचल के अनेक योगी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त करके हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं।  योग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उनकी अगवाई में हिमाचल की टीम ने योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रांची झारखंड में आयोजित हुई 41वीं राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था और सिंगापुर में आयोजित हुई अंतराष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के सात बच्चों का चयन हुआ था, जिसमें हिमाचल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। हिमाचल योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों कृष्ण लाल दबड़ा, सुनील ठाकुर, बालकृष्ण, जसमीर, तपेश भट्टाचार्य, पवन शर्मा, मदन लाल, पूजा चंदेल, कंचन राय, मीना शर्मा, गीता ठाकुर, गौतम जोशी, धर्मपाल चौधरी, संतोष ठाकुर, कुलजीत ठाकुर, प्रकाश शर्मा, तिलक राज, बिमला शर्मा, नीलम, विकास एवं अन्य सामाजिक सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने आचार्य महेंद्र शर्मा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App