मुख्यमंत्री के ‘थैंक्स’ से किनारा

By: Feb 3rd, 2017 12:05 am

कांगड़ा  – धर्मशाला को राजधानी का दर्जा देने के उपलक्ष्य में मटौर में आयोजित धन्यवाद रैली में भाजपा कांग्रेसियों के निशाने पर रही। जिला के अधिकांश विधायकों ने रैली में शिरकत की, लेकिन परिवहन मंत्री जीएस बाली, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार जसवाल ने दूरी बनाए रखी। विधायक पवन काजल की आलोचना करने वाले पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू रैली में मौजूद रहे। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तमाम युवा कर्मचारियों के लिए सरकार ठोस नीति बनाने जा रही है। उसके लिए इस बजट सत्र में प्रावधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा की ऑडियो सीडी का भी विमोचन किया।  शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि  केंद्रीय विश्वविद्यालय के मामले को भी भाजपा नेताओं द्वारा जान बूझकर उलझाया जा रहा है।  विधायक पवन काजल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की ओर विशेष ध्यान रखने तथा क्षेत्र का समग्र विकास करने के अतिरिक्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा तकीपुर में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा पर सीएम का आभार व्यक्त किया है।  मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल, विधायक संजय रतन, यादविंद्र गोमा तथा किशोरी लाल व कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक  सुरेंद्र काकू, व्यापार कल्याण बोर्ड के निदेशक मंडल के सदस्य संदीप मांटा तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी रैली में उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App