विकास-निताशा रहे प्रथम

By: Feb 16th, 2017 12:02 am

यमुनानगर— उपायुक्त रोहतास सिंह खरब के मार्गदर्शन में जिला परियोजना संयोजक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक एवं कला शिल्प दो दिवसीय स्पर्धा का आयोजन तेजली खेल स्टेडियम यमुनानगर में किया गया। जिला परियोजना संयोजक सुरेश कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों ने इस दो दिवसीय प्रतियोगिता मे अपनी कला व नृत्य के माध्यम से यह सिद्ध किया कि वे सामान्य बच्चों से पीछे नहीं हैं।  परियोजना अधिकारी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।  सांस्कृतिक एवं कला शिल्प की दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रथम दिन 156 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले दिव्यांग बच्चे सोनीपत में 20 से 22 फरवरी तक होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में भाग लेंगेे। प्रथम दिन होने वाली शॅाट पुट स्पर्धा में  रोमी, 100 मीटर रेस में विकास दामला प्रथम, लड़कियों की 100 मीटर रैस में निताशा चमरोड़ी प्रथम, मूकबधिर बच्चों की 100 मीटर दौड़ में रमेश तुगलपुर प्रथम व लड़कियों की 100 मीटर रेस में फरहीन चुहड़पुर प्रथम रही। इसी प्रकार आंशिक दृष्टि बाधित की 100 मीटर रेस में थाना छप्पर से सुखदेव प्रथम, मुस्तफाबाद से साहिल प्रथम व लड़कियों में प्रीति सारन प्रथम रही।  सांस्कृतिक एवं कला शिल्प की दूसरे दिन  प्रतियोगिताओं में 122 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App