शिमला जाएंगे एक हजार वर्कर्ज

By: Feb 22nd, 2017 12:07 am

newsचंबा —  एबीवीपी की तीस मार्च को शिमला में होने वाली आक्रोश रैली में चंबा जिला से करीब एक हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस आक्रोश रैली हेतु जनसमर्थन जुटाने के लिए गृह संपर्क अभियान चलाकर छात्र मांग पत्र को हर घर तक पहुंचाएगी। यह फैसला एबीवीपी की मंगलवार को मुख्यालय में संपन्न बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष विशाल कुमार ने की। तीस मार्च को एबीवीपी शैक्षणिक भ्रष्टाचार, अराजकता, व्यापारीकरण एवं बेरोजगारी के विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन करने जा रही है। इस आक्रोश रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के हर जिला से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता शिमला पहुंचेंगे। इस रैली में चंबा जिला के विभिन्न कालेजों से करीब एक हजार कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज करवाएंगे, जिसमें अकेले चंबा कालेज से ही पांच सौ कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की छात्र विरोधी नीतियों व फैसलों के कारण ही संगठन को अब कडे़ कदम उठाने को बाध्य होना पड़ रहा है। बैठक के दौरान छात्र हित की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर भी गहन मंथन कर भविष्य की रणनीति तय की गई। एबीवीपी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि छात्र हित की मांगों व समस्याओं का निपटारा न होने की सूरत में एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एबीवीपी के एजाज, राजेंद्र, पंकज, भगेशख अनिल, रशिका व नीरज आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App