सम्राट युवक मंडल को बांटी क्रिकेट किट

By: Feb 2nd, 2017 12:05 am

कुल्लू —  उझी घाटी की बडाग्रां पंचायत के बडाग्रां सम्राट युवक मंडल को ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेवल ट्रस्ट द्वारा क्रिकेट किट वितरित की गई। युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए ट्रस्ट विभिन्न युवक मंडलों को खेल सामग्री का वितरण कर रहा है। इसी तर्ज पर बुधवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने युवक मंडल के सदस्यों को किट प्रदान की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने सदस्यों को किट दी। इस दौरान शिरढ़ पंचायत के उपप्रधान विक्रम ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र कुमार, भाजयुमो के मंडलाध्यक्ष वागेश शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन ठाकुर, दिनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष शिवा शासनी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल, नवीन नेगी, युवराज विष्ट, संजय ठाकुर भी मौजूद रहे। युवक मंडल के प्रधान रविद्र ठाकुर तथा महासचिव जितेंद्र नेगी व पदाधिकारियों ने किट प्रदान करने के लिए ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ठाकुर चैरिटेवल ट्रस्ट के ट्रस्टी मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App