सरकाघाट में बास्केटबाल गर्ल्ज होस्टल

By: Feb 16th, 2017 12:07 am

सरकाघाट  —  सरकाघाट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में इसी सत्र से लड़कियों के लिए बास्केटबाल का खेल छात्रावास खुलेगा। स्थानीय जनता व खिलाडि़यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से उनके पिछले सरकाघाट दौरे के दौरान हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर के नेतृत्व में मिला था और सरकाघाट व धर्मपुर की दीर्घकालिक मांग के बारे में अवगत करवाया था। मुख्यमंत्री ने इस मांग को मौके पर ही मंजूर कर दिया था। उसके बाद विभागीय प्रक्रिया आरंभ कर दी गई थी। इस मांग को मूरतरूप अब मिल गया, जब शिक्षा विभाग जो की मुख्यमंत्री के पास है के सचिव ने निदेशक शिक्षा 2017 के माध्यम से सरकार की साल 2016-17 के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है। नौ लाख रुपए की प्रथम किश्त भी जारी की जा रही है। इस निर्णय से सरकाघाट क्षेत्र के सरकाघाट व धर्मपुर की जनता व खिलाडि़यों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि सरकाघाट पहले से ही बास्केटबाल का गढ़ माना जाता है। यहां से कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। सरकाघाट में बास्केबाल के वर्तमान में चार ग्राउंड हैं। यहां पर कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। इसे पहले पपरोला में 1982 में लड़कों का हॉस्टल खोल गया था। इस होस्टल में पूरे राज्य से चयनित खिलाडि़यों को बास्केटबाल खेल की कोचिंग दी जाती है, जो कि निःशुल्क होती है। आगामी सप्ताह में प्रस्तावित धर्मपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री इस का उद्घाटन करेंगे। इस मांग को पूरा करने पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाडि़यों सावित्री गुलेरिया, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, राकेश ठाकुर, रंजीत सिंह गुलेरिया, अनूप बंयाल, विपन कौशल, रवि वर्मा, अजय ठाकुर, भारत बंयाल, शेर सिंह ठाकुर, दलीप सिंह, अतुल शर्मा, विकास, प्रशांत सकलानी, केके वर्मा, सुनीता सकलानी, संगीता, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी भूपेंद्र व धर्मपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह, कुलदीप चंब्याल, शिव कुमार वर्मा, पवन बंयाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम कुमारी, उपाध्यक्ष ललिता शर्मा, पार्षद संदीप वशिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रताप चौहान, वरिष्ठ नागरिकों चंद्रमणि वर्मा, हरबंस, लुदर सिंह नेगी, व्यापार मंडल सरकाघाट, कर्मचारी नेता संजय गारला ने इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री व हस्तशिल्प व हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर का धन्यवाद किया।

भाषा अध्यापक बनने को करें अप्लाई

मंडी — क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय मंडी के माध्यम से भाषा अध्यापकों के नौ पद भरे जाएंगे। रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने बताया कि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी में भाषा अध्यापकों के नौ पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह पद भूतपूर्व सैनिकों पर आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। इसके तहत उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक हिंदी अथवा स्नात्कोत्तर हिंदी में 50 फीसदी  अंकों सहित उर्त्तीण होने के साथ प्रशिक्षित स्नातक होना भी जरूरी है। इसके अतिरिक्त एलटी टैट पास होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के सभी उम्मीदवार जो सभी योग्यताएं पूर्ण करते हों, वह अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में 20 फ रवरी तक संपर्क करके अपना नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App