सातवें आसमान पर इसरो

By: Feb 18th, 2017 12:01 am

( अर्पिता पाठक (ई-मेल के मार्फत) )

इसरो ने एक साथ 104 उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जहां तक पहुंचने की किसी देश ने शायद अब तक कल्पना भी नहीं की होगी। सभी देशवासियों के लिए यह एक स्वाभिमान का विषय है। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे देश के तकनीकी ज्ञान का पता चलता है। इसरो की एक के बाद एक सफल अंतरिक्ष मुहिम से दूसरे देशों का भारत और इसरो पर विश्वास बढ़ गया है। दूसरे देशों का भारत के तकनीकी ज्ञान पर विश्वास होना यह भारत के लिए सकारात्मक बात है। अर्थव्यवस्था के कई स्तरों पर चुनौतियों के बावजूद इसरो की यह सफलता गर्व का विषय है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App