सुविधा ने रेडक्रॉस को दिया 21,100 का अंशदान

By: Feb 14th, 2017 12:07 am

newsशिमला – पीडि़त मानवता की सेवा ही सबसे पड़ा परमार्थ है। इसी मूल मंत्र को आधार मानकर सुविधा मानवीय सेवा के लिए समर्पित है और उन्होंने गरीब, असहाय और दीन-दुखियों की सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। अपने इस परोपकारी कार्य को आगे बढ़ाते हुए सुविधा ने सोमवार को राज्य रेडक्रॉस को 21,100 रुपए का अंशदान किया।  सुविधा राज्य रेडक्रॉस की सक्रिय सदस्य भी हैं और पीडि़त मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहती हैं। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त वह अपने स्तर पर भी पेंशन से गरीबों के लिए कार्य करती हैं और कंबल, वस्त्र के रूप में राहत देती हैं। सुविधा ने 21,100 रुपए का अंशदान सोमवार को राज्य रेडक्रॉस के सचिव पीएस राणा को रेडक्रॉस की गतिविधियों के लिए भेंट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App