हंसना है सभी ‌बीमारियों की दवा

By: Feb 11th, 2017 12:05 am

हंसमुख व्यक्ति अवसाद, मानसिक तनाव,अनिद्रा व नकारात्मक सोच से बचा रह सकता है। दुनिया में सुख एवं दुःख दोनों ही धूप-छांव की भांति आते-जाते हैं।  यदि मनुष्य दोनों परिस्थितियों में हंसमुख रहे तो उसका मन सदैव काबू में रहता है व वह चिंता से बचा रह सकता है। आज के इस तनावपूर्ण वातावरण में व्यक्ति अपनी मुस्कराहट व हंसी को भूलता जा रहा है…

मेडिसिन में भले ही कोई लाफ्टर नहीं होता, लेकिन लाफ्टर में ढेर सारी मेडिसिंस होती हैं। कहते हैं लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन। खुलकर हंसने और खिलखिलाने के कई हैल्थ बेनिफिट्स हैं। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और मेंटल और फिजिकल दोनों तरह की हैल्थ अच्छी होती है। खुलकर हंसने के तो सब दीवाने होते हैं, लेकिन आज के दौर में सब अपने-अपने कामों में इतने मसरूफ  होते जा रहे हैं कि उनके पास दो मिनट तक का हंसने का समय नहीं है। हर कोई दबी हुई हंसी हंसता है या फिर सिर्फ  मुस्करा के ही छोड़ देता है। एक शोध के अनुसार खुलकर हंसने से उठने वाली गुदगुदी तरंग से एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है। यह एक प्राकृतिक दर्द निवारक है और यह हार्मोन हमें उत्साह व स्वस्थ बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हंसमुख व्यक्ति अवसाद, मानसिक तनाव, अनिद्रा व नकारात्मक सोच से बचा रह सकता है। दुनिया में सुख एवं दुःख दोनों ही धूप-छांव की भांति आते-जाते हैं।  यदि मनुष्य दोनों परिस्थितियों में हंसमुख रहे, तो उसका मन सदैव काबू में रहता है व वह चिंता से बचा रह सकता है। आज के इस तनावपूर्ण वातावरण में व्यक्ति अपनी मुस्कराहट व हंसी को भूलता जा रहा है। हंसने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और जिससे व्यक्ति कई बीमारियों से बचा रहता है। हंसने को बीमार न पड़ने का सबसे अच्छा नुस्खा बताया जाता है। डाक्टर भी लाफ्टर थैरेपी के जरिये कई बीमारियों के ठीक होने की तसदीक करते हैं। हंसने के अनगिनत फायदों में से कुछ इस प्रकार हैं।

मोटापे से बचाव- रोज एक घंटा हंसने से लगभग 400 कैलोरी खर्च होती है, जिससे वजन कंट्रोल होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है- खुलकर हंसने वाले लोगों का हार्ट तेजी से ब्लड पंप करता है, जिससे उनका ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है।

हार्ट हेल्दी बनता है- हंसने से हार्ट में ब्लड और आक्सीजन का सर्कुलेशन अच्छा होता है। शरीर से एंडोर्फिन नामक केमिकल निकलता है, जोकि हार्ट को हेल्दी बनाता है। नियमित हंसने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए दिनचर्या में  प्रतिदिन 15 मिनट हंसना भी शामिल करना चाहिए।

स्ट्रेस दूर होता है- हंसने से बॉडी में स्ट्रेस हार्मोंस कम होते हैं और डिप्रेशन से आपको मुक्ति मिलती है और उनके लक्षण भी जड़ से खत्म हो जाते हैं।

बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है- हंसने से शरीर में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। ज्यादा ऑक्सीजन की मौजूदगी से अन्य कई प्रकार के हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं। हंसने से आपकी आंखों में भी चमक पैदा होती है।

दर्द से राहत मिलती है- दस मिनट तक ठहाके लगाकर हंसने से दो घंटे तक दर्द से राहत मिल सकती है।

मस्सल्स रिलेक्स होती हैं- खुलकर हंसने से बॉडी के मस्सल्स की एक्सरसाइज होती है और वे कम से कम 45 मिनट तक रिलेक्स हो जाती हैं।

झुर्रियों से बचाव होता है- हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। इससे चेहरे पर चमक आती है और जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। रोज हंसने से हीन भावना दूर रहती है और हमारा चेहरा भी ग्लो करने लगता है।

पेट की चर्बी कम होती है- हंसते समय पेट की मस्सल्स की भी एक्सरसाइज होती है। इससे चर्बी घटती है और पेट शेप में आ जाता है।

नींद अच्छी आती है – कई लोगों को रात-रात भर नींद नहीं आती। हंसने से अनिद्रा के कारण भी नष्ट हो जाते हैं। मुस्कराने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इससे हमें रोजमर्रा की समस्याओं पर आसानी से काबू पाने की शक्ति मिलती है।

मूड अच्छा रहता है- हंसने से शरीर में निकलने वाला एंडोर्फिन हार्मोन चिड़चिड़ेपन से निजात तो दिलाता ही है साथ ही यह आपके दुःख को भी बहुत कम कर देता है। इसके साथ आपका मूड भी अच्छा रहता है।

हंसना पेट, पीठ व चेहरे की मांसपेशियों को चुस्त-दुरुस्त करने वाला बढि़या व्यायाम है।

यह भरपूर मात्रा में कैलोरी खर्च करने वाला व्यायाम होने के कारण मधुमेह के रोगियों को भी बहुत लाभ पहुंचाता है।

हंसमुख व्यक्ति जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों का सामना हंसते, खेलते कर लेता है।

पाचन तंत्र को ठीक रखने में भी हंसना अहम किरदार निभाता है। मनोवैज्ञानिक प्रयोगों से स्पष्ट हुआ है कि अधिक हंसने वाले बच्चे अधिक बुद्धिमान होते हैं। हंसना सभी के शारीरिक व मानसिक विकास में अत्यंत सहायक है।

आप यदि हंसने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे तो आप कुछ ही वक्त में देखेंगें कि हर कोई आपके साथ वक्त बिताना चाहेगा और आप खुद को हमेशा चुस्त और फुर्तीला महसूस करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App