18 ब्याधियों का नाश करते हैं देव बाडू बाड़ा

By: Feb 28th, 2017 12:05 am

मंडी – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में श्री देव बाडू बाड़ा का वर्षों से अहम स्थान है। देव बाडू बाड़ा 18 बियादियों (बीमारियां) को तीन-चार दिन में हर लेता है। जो भी भक्त अपनी बीमारियों से दुखी होकर देव बाडू बाड़ा के दर हाजिरी भरता है, उन भक्तों की हर बीमारी को देव कुछ ही दिनों में ठीक कर देते हैं। इसके अलावा पशुओं की समस्त बीमारियों को भी देव बाडू बाड़ा ठीक करते हैं। पशु पालक हमेशा देव के दर फरियाद लेकर पहुंचते हैं। वहीं जिन दंपतियों को संतान की प्राप्ति नहीं होती है, उन्हें आशीर्वाद देकर संतान की प्राप्ति होती है। देव बाडू बाड़ा की उत्पति की गाथा बड़ी आलौकिक है। मंडी जिला के  बनायट (रंधाड़ा) में स्थित श्री देव बाडू बाड़ा मंदिर में श्रद्धा का सैलाब  रहता है। श्री देव भगवान विष्णु के रूप हैं।  श्री देव बाडू बाड़ा के गूर चेत राम(कालू) ने बताया कि श्री देव बाडू बाड़ा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में चार वर्ष से आ रहे हैं। वहीं मंदिर में पुजारी के चंद्र राम हैं।  इससे पूर्व 30 वर्ष तक शिवरात्रि महोत्सव में नहीं आए थे। क्योंकि श्री देव अव्यवस्था को लेकर कपाट से बाहर नहीं निकलते हैं। नियमों की अवहेलना के लिए श्री देव बाडू बाड़ा काफ ी सख्त हैं। बताया जाता है कि श्री देव बाडू बाड़ा की उत्पति छोटे से बालक के रूप में हुई है। सैकड़ों वर्षों से पहले क्षेत्र के ग्रामीण धान की फसल को काट रहे थे। उक्त कार्य के दौरान एक छोटा सा बालक खेत का कार्य करता रहता है। इन लीलाओं को देखकर ग्रामीण हर रोज हैरत में रहते थे। क्योंकि छोटा बालक कार्य के बाद गायब हो जाता था। एक दिन ग्रामीणों से बालक की परीक्षा लेने की कोशिश की, लेकिन बालक अचानक सामने से गायब हो गया। ग्रामीणों को उक्त घटना से एहसास हुआ कि उनके गांव में कोई श्री विष्णु भगवान के रूप में श्री देव बाडू बाड़ा प्रकट हुए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App