मोदी सरकार के बजट से जनता परेशान
हमीरपुर – हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा निचले हिमाचल को दिए जा रहे विकास के तोहफों से भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक अपना हिमाचल प्रेम धरातल पर नहीं उतार पाए हैं और मोदी सरकार द्वारा अब तक पेश किए गए चारों बजटों ने प्रदेश की जनता को निराश किया है। वहीं दूसरी तरफ पिछले चार सालों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की जनता को खुलकर विकास की सौगातें दी हैं। भाजपा नेता महज जनता के वोट बटोरने के लिए आश्वासनों और सपनों का माया जाल फैलाते हैं। पिछले चार सालों के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने ही बनाए विकास के कीर्तिमान तोड़े हैं। हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला कर उन्हें सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाया है। मोदी सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की अनदेखी किए जाने और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा लगातार विकास के कार्य को आगे बढ़ाए जाने से भाजपा नेताओं की बेचैनी लगातार बढ़ रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App