अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाकाथन

By: Mar 7th, 2017 12:05 am

कांगड़ा —  फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से आयोजित होने वाले इस बहुआयामी कार्यक्रम में ‘वाकाथन’ व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्थाओं व विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा महिला सम्मान का उल्लेख करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। समारोह में महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी व परामर्श का भी प्रावधान किया गया है। साथ ही लिंग समानता को बढ़ावा देने वाली अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। फोर्टिस कांगड़ा के निदेशक डा. अंकुश मेहता, डा. वानी शर्मा, डा. निधि रैना, डा. सरोज वशिष्ठ व डा. रोशनी शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में पद्मश्री क्षमा मैत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समाज में योगदान को समर्पित इस आयोजन की शुरुआत ‘वाकाथॉन’ से की जाएगी। नगर परिषद मैदान से शुरू होने वाली ‘वाकाथॉन’ का समापन फोर्टिस अस्पताल के प्रांगण में होगा।

…आज आसमान छू रहीं बेटियां

महिला दिवस के मौके पर ‘दुलारी’ नाम से बालिका सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत बालिका स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस वैज्ञानिक युग में जहां बालिकाएं विज्ञान, टेक्नोलॉजी, राजनीति व रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अग्रसर हैं। वहीं अब भी समाज में बालिकाओं के साथ गैरबराबरी का व्यवहार किया जाता है। यदि बालिकाओं को आगे बढ़ने के समान मौके उपलब्ध करवाए जाएं, तो ऐसा कोई भी कार्य नहीं है, जहां बेटियां बुलंदियां न छू सकें।

इस महीने फतेहपुर में जमा होंगे बिजली के बिल

फतेहपुर –  विद्युत उपमंडल फतेहपुर के तहत आने वाले सभी उपभोक्ताओं के खातों को कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है। इस कारण मार्च महीने से बिलों की अदायगी उपभोक्ताओं को उपमंडल फतेहपुर में ही करनी होगी। एसडीओ फतेहपुर शाहदीन ने बताया कि उपभोक्ता बिल जमा करवाते समय उपमंडल कार्यालय में आधार कार्ड व मोबाइल नंबर भी जमा करवाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App