अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम

By: Mar 10th, 2017 12:05 am

सोलन— गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने नई सोच शीर्षक के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण में महिला की भागीदारी, आत्मबल, त्याग और ममता से अवगत करवाया। स्कूल पीआरओ मीनाक्षी ठाकुर ने बताया कि छात्रों ने भाषण, कविता वाचन और अभिनय से यह दर्शाया कि नारियां आज के युग में किसी से कम नहीं है। महिलाओं को समाज में उच्च दर्जा तथा स मान मिलना चाहिए। इस दौरान विभिन्न महिलाओं जैसे सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी, प्रतिभा पाटिल, मैरी क्यूरी, जुलीआना, आशा अग्रवाल के उदाहरण देकर उनकी उच्च भागीदारी को दर्शाया। स्कूल के निदेशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अध्यापिकाओं को बधाई दी। उनकी उच्च भागीदारी की सराहना करते हुए महिलाओं को उच्च स्थान दिलाने पर बल दिया। इस अवसर पर एसएमओ डा. कमल कांत शर्मा ने स्वच्छता अभियान  पर कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक स्वच्छता कार्यक्रम चलाए हम स्वच्छ भारत का निर्माण कर सके। स्कूल प्रिंसीपल गुरप्रीत माथुर ने डा. कमल कांत शर्मा का धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों को उनके द्वारा बताई गई जानकारी को अमल में लाने का आग्रह किया। साथ ही छात्रों द्वारा प्रस्तुत महिला दिवस पर आधारित प्रस्तुति की सराहना की।

ग्रीन हिल्स में मचा धमाल

सोलन – कुमारहट्टी स्थित ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य डा. आरपी सिंह ने सभी महिला कर्मचारियों व कालेज की छात्राओं को इस दिवस की बधाई दी और इस दिवस को मनाने के बारे में जानकारी दी। वहीं कालेज के चेयरमैन कृपाल सिंह पसरीचा, रजिस्ट्रार जेएस बलगन व पोलटेक्नीक के प्रधानाचार्य ओएस भाटिया ने भी महिला कर्मचारियों को बधाई दी। इन्होंने कहा कि मां, पत्नी, बेटी तथा बहू के रूप में हर जगह महिला का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आज की नारी हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर है।

महिला दिवस पर निकाली रैली

बद्दी- विक्ट्री इंडिया नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने विप्रो कंपनी के सौजन्य से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बद्दी के स्लम एरिया में महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था ने एक जागरूकता रैली भी निकाली, जिसमें स्लम एरिया की लगभग 125 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रवासी महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया। इसके पश्चात संस्था ने विप्रो कंपनी काठा व झाड़माजरी में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें दोनों प्लांटों की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विप्रो कंपनी की ओर से मनोज मिश्रा, राजेश शर्मा, गुलाम ने भाग लिया वहीं संस्था की ओर से अध्यक्ष महेश कौशल, किरण, पूनम, निशा, रोहित, संदीप वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

सिल्ब संस्थान में महिला दिवस मनाया 

सोलन- सिल्ब संस्थान में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के बीबीए, बायोटेक्नोलाजी, माइक्रो बायोलाजी एवं बोटनी विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में डांस, लघुनाटिका, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतिस्पर्धाएं भी हुई। इस दौरान संस्थान की अध्यक्ष सरोज खोसला व निर्देशिका शालिनी वर्मा ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज में महिलाओं के नकारात्मक सहयोग पर प्रकाश डाला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App