अस्पताल में होंगे आंखों के आपरेशन

By: Mar 3rd, 2017 12:05 am

सोलन – आंखों के मरीजों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में राहत भरी खबर है। अब आंखों के मरीजों को अपनी आंखों का आपरेशन करने के लिए शिमला व चंडीगढ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में जल्द ही आई ओपीडी बनकर तैयार होने वाली है, जिसके बाद आंखों के मरीजों को अस्पताल में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गौर रहे कि पिछले कई महीनों से जिला के सबसे बड़े अस्पताल में आंखों के मरीजों के आपरेशन नहीं हो पा रहे है।  जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में आंखों के आपरेशन जल्द शुरू हो जाएंगे। इन दिनों अस्पताल में आईओटी का कार्य प्रगति पर है, जिसके बाद मरीजों को अस्पताल में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े़गा।

अस्पताल के अंदर बनाई जा रही आईओटी

आंखों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब आधुनिक तरीके की आईओटी को अस्पताल के अंदर ही बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द इसका कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद सोलन अस्पताल में ही लोग अपना आंखों का आपरेशन करवा पाएंगे। अस्पताल में इन दिनों दो आई स्पेशलिस्ट तैनात है, लेकिन आईओटी न होने के कारण इन डाक्टरों द्वारा मरीजों के आपरेशन नहीं किए जा रहे है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आईओटी का कार्य तेज गति से चल रहा है। कुछ दिनों बात यह कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके बाद मरीजों के आंखों के आपरेशन अस्पताल में सुचारू रूप से किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App