आज सम्मानित होंगी प्रदेश की नामी हस्तियां

By: Mar 27th, 2017 12:01 am

शिमला  —  हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी, शिमला की ओर से 28 मार्च को होटल होलीडे होम में शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में साहित्य एवं कला के क्षेत्र में प्रदेश की दो विभूतियों को अकादमी के सर्वोच्च ‘शिखर सम्मान’ से सम्मानित करेंगे। अकादमी के उपाध्यक्ष डा. प्रेम शर्मा इस समारोह के विशिष्ट आतिथि होंगे। अकादमी सचिव अशोक हंस ने बताया कि निष्पादन कला के अंतर्गत कत्थक नृत्य के क्षेत्र में आजीवन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए इला पांडे और साहित्य के क्षेत्र में आजीवन उत्कृष्ट योगदान के लिए सुदर्शन वशिष्ठ को अकादमी के वर्ष 2016 के सर्वोच्च शिखर सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। अशोक हंस ने बताया कि शिखर सम्मान से सम्मानित कलाकार-साहित्यकार को अलंकरण सहित प्रतीक चिन्ह एवं एक लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App