आशीष-शम्मी हमीरपुर युवा कांग्रेस के सचिव

By: Mar 9th, 2017 12:01 am

शिमला — हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने आशीष ठाकुर व शम्मी सोनी को हमीरपुर लोकसभा युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया है। आशीष ठाकुर पूर्व में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य हैं। दूसरी ओर शम्मी सोनी वर्तमान में नगर परिषद नादौन के निर्वाचित पार्षद हैं। ये उपरोक्त नियुक्तियां तत्काल प्रभावी मानी जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App