ऊना अस्पताल में बनेगी सराय

By: Mar 5th, 2017 12:07 am

newsऊना – क्षेत्रीय अस्पताल परिसर ऊना में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा रोगियों के तीमारदारों की सुविधा के लिए भव्य सराय का निर्माण किया जाएगा, जिसका संचालन जिला रेडक्रॉस सोसायटी करेगी। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना को वर्ष  2016-17 में  विभिन्न साधनों से 44 लाख आठ हजार 786 रुपए की आमदनी हुई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की  बैठक का आयोजन उपायुक्त विकास लाबरू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी रेडक्रॅस की राज्य प्रबंधन कमेटी के लिए सदस्य मनोनीत किया गया। उपायुक्त ने जिला के लोगों से रेडक्रॉस व जिला राहत कोष में बढ़-चढ़कर अंशदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस को एक जन आंदोलन का रूप देकर अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए। पीडि़त मानवता की सेवा ही सच्ची समाजसेवा है। अधिकाधिक समर्थ लोगों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी व जिला रिलीफ फंड में अंशदान करने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App