एक घंटे देरी से चली गाडि़यां

By: Mar 5th, 2017 12:05 am

सोलन— विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर शनिवार को ट्रेनें करीब एक घंटे देरी से चलती दिखी। बताया जा रहा है कि हावड़ा मेल के देरी से कालका पहुंचने के चलते शिमला आने वाली ट्रेन को भी देरी से चलना पड़ा। शनिवार को  ट्रेनों के देरी से चलने के कारण शिमला आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हेरिटेज मार्ग पर अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों के साथ कनेक्शन पर चलने से कई बार गाडि़यां कोे देरी से चलना पड़ता है। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने व अन्य ट्रेनों के देरी से कालका पहुंचने के कारण शिमला आने वाली गाडि़यों को भी देरी से चलना पड़ रहा है। कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर चलने वाली गाडि़यों का कनेक्शन बाहरी राज्यों से कालका आने वाली ट्रेनों के साथ है, जिसके चलते कोहरे की वजह से गाडि़यां कई बार देरी से कालका पहुंचती है, वहीं इन गाडि़यों के लेट होने से कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को भी देरी से चलते हुए देखा जा रहा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे अधिक कोहरे की वजह से शनिवार को कालका-शिमला रेलवे मार्ग पर ट्रेनें करीब एक घंटे देरी से चली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App