कांग्रेस ने रोका विकास रथ का पहिया

By: Mar 6th, 2017 12:05 am

सोलन  – पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान में नाहन विधायक डा. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चौकीदार करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश में जो विकास के रथ को दौड़ाया था। आज कांग्रेस ने उसे रोक दिया है। वहीं कांग्रेस सरकार ने केवल पट्टिकाओं के शिलान्यास करने के ही कार्य किए हैं। ये बात डा. राजीव बिंदल रविवार को आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा को 50 + के मिशन को पूरा करने के लिए की जा रही रैलियों का कारवां रविवार को सोलन पहुंचा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान भाजपा नेताओं के कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा। अपने संबोधन में बोलते हुए विधायक व पूर्व मंत्री डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही आम जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिसकी एक मिसाल सोलन की सब्जी मंडी है, जिससे आज किसानों को भारी लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि सोलन की सब्जी मंडी का निर्माण व अन्य कार्य भाजपा ने किया। लेकिन वर्तमान में सब्जी मंडी में एक वेबसाइट का शुभारंभ करने के बहाने वहां अपनी तस्वीर लगवा दी है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है, वह सब्जी मंडी में चौकीदारी का कार्य कर रहे हों। श्री बिंदल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस दौरान कसौली के विधायक डा. राजीव सहजल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक  रोगी इनसान की तरह हैं, जिसका नुकसान आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास किया है। भाजपा के सभी आला नेताओं ने अपने-अपने संबोधन में प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इससे हर कोई त्रस्त है। इस अवसर पर अर्की विधायक गोविंद राम शर्मा, पवन ठाकुर, डा. राजीव सहजल, रतनपाल, डेजी ठाकुर, नप सोलन अध्यक्ष पवन गुप्ता, भरत साहनी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला, मनीष सोपाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पहले ढकी शिलान्यास पट्टिका

गंज बाजार में आयोजित भाजपा की रैली के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका को ढक दिया गया।  जिसे लेकर लोगों में चर्चाओं को बाजार  गर्म रहा। बता दें कि उक्त स्थान में पुरानी  जेल को हटाकर पार्क का निर्माण किया जाना है। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुछ माह पहले ही किया था। कुमारी शीला की तरफ संकेत सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी रही कुमारी शीला खासतौर पर रैली के दौरान चर्चा में रहीं। भाजपा के सभी आला नेता कु मारी शीला को अपने भाषणों में जिक्र किया। इसके जरिए भाजपा नेताओं ने  कुमारी शीला पर आगामी चुनावों में टिकट देने की ओर भी इशारा करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सोलन पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो सोलन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर प्रो. धूमल का स्वागत किया।

 

 

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App