कांग्रेस सरकार की चालों का दें करारा जवाब

By: Mar 27th, 2017 12:05 am

पंडोह – राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगा।  वहीं आने वाले विधानसभा चुनावों में संगठन की अहम भूमिका रहेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव आश्रय शर्मा ने रविवार को पंडोह में सराज विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ता राज्य सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और विपक्ष की चालों का करारा जवाब दें।  उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हो जाएं तो कांग्रेस सराज में विजयी परचम लहरा सकती है। इस मौके पर मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर ने कहा कि सराज में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संगठन सराज में कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार की नीतियों को गांव-गांव में लोगों के बीच ले जाकर प्रचार-प्रसार करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पं. शिवलाल ने कहा कि सराज में कांग्रेस इस बार विजयी परचम लहराएगी। इसके अलावा पूर्व बीडीसी अध्यक्ष दलीप सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश रेड्डी, सराज पंचायती राज संगठन अध्यक्ष झाबे राम, मनी राम, राजेंद्र, माया राम, नारद ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App