कुराली में विकास कार्यों की समीक्षा

By: Mar 27th, 2017 12:02 am

नारायणगढ़ —  बसपा हलका नारायणगढ़ की मासिक समीक्षा मीटिंग गांव कुराली में हुई, जिसमें हलका नारायणगढ़ और गांव कुराली के कार्यकर्ताओ में बसपा जिला अध्यक्ष करनैल नगला जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता धर्म वीर ढींडसा हलका प्रधान नरेंद्र पंजलासा ने भाग लिया। अधिवक्ता धर्म वीर ढींडसा ने कहा की वर्तमान भाजपा सरकार की देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था नहीं है और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया के लोगों को भी भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी दबाने का प्रयास केवल इस लिए कर रहे हैं क्योंकि मीडिया ने भाजपा सरकार में प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया था। इस अवसर पर हलका प्रधान नरेंद्र पंजलासा, संजीव वर्मा, गुरमीत सिंह एडवोकेट, जगदीश कुमार, घाशी राम सुशील कुमार, सतपाल सत्ता विनोद कुमार गुरबख्श शिव दयाल, कर्मपाल, राज कुमार, पाला राम, माम चंद, वेद और प्रवीन कुराली, धर्म वीर कुराली, जोगिंदर सिंह अमन डकोला आदि बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App