गर्म कपड़ों संग कंबलों की बढ़ी डिमांड

By: Mar 18th, 2017 12:05 am

पालमपुर —  तापमान में आई गिरावट के कारण बस अड्डा पालमपुर के साथ लगते मैदान में सजे ‘होली ट्रेड फेयर’ में गर्म परिधानों, मखमली कंबलों, रजाइयों व ऊना स्वेटर की मांग में भारी उछाल आया है। शुक्रवार को कंबलों व रजाइयों को खरीदने के लिए लोगों को भारी भीड़ उमड़ी थी। महिलाएं अपने सिर पर कंबल व रजाइयों को उठाकर अपने घरों को ले जा रही थी। इस मेले में ऊनी व उत्तम क्वालिटी के गर्म कपड़े रियायती दामों पर आयोजकों द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। होली मेला ट्रेड फेयर मनजीत एंड कंपनी के सौजन्य से आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश का अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। इस मेले में लगे स्टालों में उत्तर प्रदेश में बने कारपेट मात्र 400 से सात हजार रुपए के रेंज में ग्राहकों को बेचे जा रहे हैं। इन स्टालों पर बच्चों के आकर्षक खिलोने खरीददारों को अपनी तरफ लुभा रहे हैं। स्टील के बरतनों, सहारनपुरी फर्निचर, फेंसी व ऊनी सूट, पजामियां, रेडिमेड गारमेंट्स, पुरुषों व महिलाओं के अंडर गारमेंट्स, इन्नर, घर की साफ-सफाई का सामान, ऊनी व कॉटन की जुराबे, विवाह-शादियों का सामान व बेड कवर लोगों की खास पसंद बने। गुरुवार के दिन युवाओं की पहली पसंद स्पोर्ट्स शूज बने। इस मेले में युवतियों व महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ जमा हो रही है। शॉपिंग के साथ-साथ युवतियों ने चपपटी पापड़ी चाट, आगरा की मशहूर टिक्की व अन्य व्यंजनों के भी खूब चटकारे लगाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App