गेयटी में सजेगी कवियों की महफिल

By: Mar 28th, 2017 12:01 am

पांच-छह अप्रैल को हिंदी साहित्य कवि-हास्यकार सम्मेलन

शिमला    —  हिमाचल प्रदेश में साहित्यिक वातावरण बनाए रखने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग समय-समय पर साहित्य की विधाओं पर विभिन्न प्रकार के आयोजन करवाता है। इसी कड़ी में विभाग की ओर से राष्ट्र स्तरीय हिंदी साहित्य कवि सम्मेलन तथा राष्ट्र स्तरीय हास्यकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पांच और छह अप्रैल को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में होगा। विभाग की निदेशक शशि ठाकुर ने बताया कि पांच अप्रैल को समारोह का शुभारंभ होगा, जिसमें राष्ट्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि अशोक बाजपेयी, पद्मश्री लीलाधर जगुड़ी, मंगलेश डबराल, चंद्रकांत देवताले व अन्य राष्ट्र स्तरीय एवं हिमाचली कवियों में डा. अनिल राकेशी, नीरजा चतुर्वेदी, माधव कौशिक, जितेंद्र श्रीवास्तव, राहुल राजेश, पद्म गुप्त अमिताभ, अग्निशेखर विष्णु नागर, सत्यपाल सहगल, डा. तुलसी रमण, केशव नारायण, रेखा वशिष्ठ, प्रो. कुमार कृष्ण, श्रीनिवास श्रीकांत, तेज राम शर्मा, सुरेश सेन निशांत, डा. प्रत्यूष गुलेरी, आत्मा रंजन, प्रो. योगेश चंद्र सूद व गणेश गनी आदि कवियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल का दिन हास्यकारों के नाम होगा। इस कार्यक्रम में मशहूर व राष्ट्र स्तर पर हास्यकार पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, काका, महेंद्र शर्मा, योगेंद्र मुदगिल, राम बाबू सिकरवार, डा. राकेश कपूर, रतन लाल शर्मा, कपूर चंद मस्ताना, जनाब जीरो बांदवी, जनाब शरीफ भारती, जनाब झंझट रुड़की आदि शामिल होंगे। शशि ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र स्तरीय साहित्यकारों से उनके साहित्य दर्शन को जानने और उनसे आधुनिक काव्यात्मक शैली सीखने के दृष्टिगत विभाग राष्ट्र स्तर पर ख्याति साहित्यकारों के साथ हिमाचली साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App