छाता साथ ही रखें साहब हफ्ता भर मौसम खराब

By: Mar 6th, 2017 12:01 am

शिमला  —  प्रदेश में सप्ताह भर मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश व हल्की बर्फबारी की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य भर में सात से 11 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। विभाग ने आठ व नौ मार्च को राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा और तेज धूप खिली रही। पिछले दिनों मौसम साफ रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री तक का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री तक की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। हालांकि प्रदेश के कल्पा व केलांग में अभी भी न्यूनतम माइनस डिग्री में चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सात से 11 मार्च तक समूचे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। विभाग ने प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सात से दस मार्च तक अनेक स्थानों में गर्जन के साथ बारिश व हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App