जलोड़ी जोत पर पौने एक फुट ताजा हिमपात

By: Mar 17th, 2017 12:05 am

कुल्लू  – जलोड़ी जोत पर फिर ताजा बर्फबारी हुई है। बुधवार रात से जलोड़ी जोत पर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। बताया जा रहा है कि  जलोड़ी जोत पर पौने एक फुट के आसपास ताजा हिमपात हुआ है। ताजा बर्फबारी ने आउटर सराज के लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। अब जलोड़ी जोत खुलने के लिए आनी के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, ताजा हिमपात से एनएच-305 का बर्फ हटाओ अभियान बंद हो गया है। हालांकि पिछले दो दिन पहले मौसम साफ रहते एनएच अथारिटी ने जलोड़ी जोत मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य आरंभ कर दिया था, लेकिन बुधवार और गुरुवार को हुई बर्फबारी ने कार्य को प्रभावित किया है। बहरहाल अब जलोड़ी जोत खुलने के लिए लंबा समय लगेगा। वहीं, जलोड़ी जोत से होकर बसें चलना तो आगामी एक सप्ताह तक संभव नहीं है। वहीं जिला मुख्यालय न पहुंच पाने पर आनी के लोगों के कई कागजी काम रुक गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App