जवाली भाजपा में फिर नजर आई गुटबंदी

By: Mar 31st, 2017 12:05 am

नगरोटा सूरियां – जवाली भाजपा मंडल ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के विरुद्ध भ्रष्टाचार के विरुद्ध रैली नगरोटा सूरियां में निकाली। इसमें एक बार फिर भाजपा की गुटबंदी सामने दिखाई दी। नगरोटा सूरियां तथा आसपास की पंचायतों से पार्टी के कोई भी कार्यकर्ता नहीं पहुंचे थे। इस रैली में बाहर आदि अन्य पंचायतों के कार्यकर्ता आए थे। करीब 200 के करीब कार्यकर्ता थे। भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास, लेकिन जवाली भाजपा मंडल में ऐसा नहीं है। पार्टी मंडल को पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखी चुनावों में महंगी पड़ सकती है। नगरोटा सूरियां के आसपास के अलावा अधिकतर पंचायतों मं संजय गुलेरिया के समर्थक अधिक है, जब तक सभी इकट्ठे नहीं होंगे। जवाली भाजपा के लिए शिमला दूर की बात है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App