जेई मेकेनिकल का फाइनल परिणाम घोषित

By: Mar 1st, 2017 12:01 am

हमीरपुर — हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जेई (मेकेनिकल) पोस्ट कोड-493 का फानइल परिणाम घोषित कर दिया है। यह जानकारी आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने बताया कि 33 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर, 2016 को आयोजित की गई थी। निजी साक्षात्कार 16 व 17 फरवरी, 2017 को लिया गया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने फाइनल परिणाम घोषित किया हे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभाग भी आबंटित कर दिए गए हैं। इनकी लिस्ट आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App