ट्रेनें लेट होने से सैलानी परेशान

By: Mar 12th, 2017 12:05 am

सोलन – देश-विदेश से शिमला आने वाले सैलानियों को इन दिनों हेरिटेज मार्ग पर काफी परेशान होना पड़ रहा है। हेरिटेज मार्ग पर इन दिनों ट्रेनें देरी से चल रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड द्वारा आजकल ट्रेनों को कनेक्शन में चलाया जा रहा है, जिसके चलते हावड़ा मेल के देरी से कालका पहुंचने के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर भी ट्रेनों को देरी से चलना पड़ रहा है। शनिवार को भी हेरिटेज मार्ग पर ट्रेनें करीब तीन घंटे देरी से चली। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला हेरिटेज मार्ग पर बाहरी राज्यों से शिमला पहुंच रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी हेरिटेज मार्ग पर ट्रेनें करीब चार घंटे देरी से चली। दरअसल बाहरी राज्यों से कालका आने वाली ट्रेनों का कनेक्शन शिमला आने वाली गाडि़यों के साथ है, जिसके चलते कालका स्टेशन पर ट्रेनोें के देरी से पहुंचने के कारण शिमला आने वाली गाडि़यों को भी देरी से चलना पड़ रहा है। रेलवे मार्ग पर गाडि़यों के देरी से चलने के कारण हेरिटेज मार्ग से सफर करने वाले सैलानियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों काफी संख्या में पर्यटकों को ट्रेन में सफर करते हुए देखा जा रहा है। मौसम के बदलाव के चलते सैलानी मौज-मस्ती करने राजधानी पहुंच रहे है, लेकिन इन दिनों हेरिटेज मार्ग पर ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सैलानियों को शिमला पहुंचने में परेशानियां हो रही है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इन दिनों टे्रनों को कनेक्शन में चलाया गया है, जिसके चलते कालका स्टेशन पर देरी से ट्रेनों के पहुंचने के कारण हेरिटेज पर भी गाडि़यां लेट चल रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App