डेढ़ लाख की हेरोइन संग महिला धरी

By: Mar 2nd, 2017 12:20 am

इंदौरा के छन्नी में काबू, प्राइवेट पार्ट में छिपा रखी थी 22.25 ग्राम खेप

newsडमटाल— ड्रग पैडलिंग में संलिप्त महिलाएं तस्करी के नए-नए तरीके ईजाद कर रही ही हैं। बुधवार को  एंटी नार्काेटिक्स सैल ने इंदौरा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते छन्नी में एक महिला के पास से 22.25 ग्राम हेरोइन बरामद की। बताया जा रहा है कि महिला ने यह हेरोइन अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाई हुई थी। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत एक लाख 54 हजार के करीब बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान परमजीत उर्फ पम्मा पत्नी रजिंद्र पाल निवासी छन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी संपत्ति को भी फ्रीज कर दिया है।  जानकारी के अनुसार महिला एंटी नार्काेटिक्स सैल को सूचना मिली थी कि छन्नी की एक महिला कुछ नशीला सामान लेकर जा रही है। महिला का जो हुलिया बताया गया वह छन्नी की परमजीत उर्फ पम्मा का था। क्योंकि वह पहले भी तीन बार ऐसे मामलों में पकड़ी जा चुकी है। महिला एंटी नारर्काेटिक्स सैल ने जब तलाशी अभियान छेड़ा तो परमजीत की तलाशी ली गई। कड़ी तलाशी के दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट से लिफाफे में कुछ बरामद हुआ। जांच करने पर पाया गया कि यह हेरोइन थी। उसका वजन 22.25 ग्राम था जिसकी कीमत डेढ़ लाख से अधिक है। परमजीत के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।  गौरतलब है कि दिव्य हिमाचल पहले भी खुलासा कर चुका है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बार्डर एरिया में रहने वाली महिलाएं ड्रग पैडलिंग के काम को अंजाम दे रही हैं। यह नशा दूसरे राज्यों से सप्लाई कर उन तक पहुंचाया जाता है। जहां से महिलाओं के माध्यम से यह विभिन्न एजेंटों द्वारा बस स्टैंड, शिक्षण संस्थान और टूरिस्ट प्लेस तक ले जाया जा रहा है।  खबर की पुष्टि एसएसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App