ढलियारा : फुटबाल का दीवाना सारा गांव

By: Mar 31st, 2017 12:07 am

NEWSराष्ट्रीय खेल हाकी और क्रिकेट के दीवाने देश में देहरा का ढलियारा गांव फुटबाल का क्रेजी है। यहां  शायद ही कोई कोई युवा होगा,जो फुटबाल पसंद न करता हो, तभी तो हिमाचल पुलिस में ही  स्पोर्ट्स कोटे से करीब 10 जवान सेवाएं दे रहे हैं। ये दिग्गज जब भी ढलियारा आते हैं, तो सीधे उस मैदान में पहुंचते हैं, जहां फुटबाल,वालीबाल और हैंडबाल जैसे खेल एक साथ हो सकते हैं।  ढलियारा के कुछ दिग्गजों से रू-ब-रू करवा रहे हैं

हमारे संवाददाता अमित ठाकुर

नाम – युवराज सिंह

उम्र – 50 साल

प्रैक्टिस –  कालेज मैदान में

पोजीशन  – फारवर्ड

पसंदीदा खिलाड़ी  – ब्राजील के पेले

‘दिव्य हिमाचल’ पूरे कर रहा सपने

युवराज सिंह पठानिया सब-जूनियर में हिमाचल टीम की कप्तानी के अलावा हरियाणा की टीम की तरफ से भी कई मैच खेल चुके हैं। कालेज के समय में तीन बार इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट भी लगाए हैं। युवराज सिंह पठानिया  कालेज में प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं व फुटबाल एजुकेशन के मेंबर भी हैं।  उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ फुटबाल लीग पर खुशी जताई है। इससे खिलाडि़यों के सपने पूरे होंगे।

नाम – विनोद कुमार

उम्र – 50 साल

प्रैक्टिस – मैदान में हर रोज दो घंटे

पोजीशन  -डिफेंडर

पसंदीदा खिलाड़ी  – माराडोना (अर्जेंटीना)

ऐसा बहुत पहले करना चाहिए था

विनोद ठाकुर का कहना है कि उन्होंने कालेज समय में फुटबाल का नेशनल इंडिया कैंप लगवाया था। आज उसी के बलबूते पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। छुट्टियों के दिनों में वह कालेज के ग्राउंड में बच्चों को फुटबाल के टिप्स देते हैं। उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ की फुटबाल लीग का दिल से स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस पहल से फुटबाल खिलाडि़यों के सारे सपने पूरे होंगे।

नाम – विशाल ठाकुर

उम्र –  25 साल

प्रैक्टिस – दो घंटे

पोजीशन  – सेंटर फारवर्ड

पसंदीदा खिलाड़ी  –  क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फुटबाल खिलाडि़यों को बड़ा मंच

विशाल ठाकुर ने अपनी पढ़ाई ढलियारा से की है तथा फुटबाल टीम की कप्तानी करके लगातार तीन साल तक चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा विशाल तीन  बार स्टेट लेवल पर भी फुटबाल खेल चुके हैं।  उसी की बदौलत आज भारतीय नौसेना में सेवाएं दे रहे हैं।  उन्होंने बताया कि  ‘दिव्य हिमाचल’ की फुटबाल लीग से फुटबाल खिलाडि़यों को एक बड़ा मंच नसीब होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App