तोकी में भाजपा की रैली की तैयारियां जांचीं

By: Mar 21st, 2017 12:05 am

ठाकुरद्वारा – इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तोकी में 23 मार्च को हिमाचल को कांग्रेस मुक्त बनाने हेतु छेड़ी गई मुहिम के तहत भाजपा के दिग्गज नेता विशाल रैली में शिरकत करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। इस रैली को कामयाब करने हेतु पूर्व सांसद व प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार ने कार्यकर्ताओं संग रैली स्थल का दौरा किया। इस मौके पर राजेश ठाकुर, मोती लाल जोशी, अशोक इंदोरिया व प्रधान रूप लाल आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App