दिव्यांग विद्यार्थियों की राज्यस्तरीय स्पर्धा को तैयारियां पूरीं

By: Mar 24th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़ — कंरुक्षेत्र में तीन दिवसीय दिव्यांग विद्यार्थियों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों की सभी खेल स्पर्धाएं द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरूक्षेत्र में आयोजित होंगी। दृष्टि दिव्यांग, मूक-बधिर व मानसिक रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों की 147 स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 102 खेल व 45 सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं कक्षा छह से आठ व कक्षा नौ से 12 दो वर्गों में आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन पंचायत व बाल भवन में किया जाएगा। सभी दिव्यांग छात्र.छात्राओं की आवास व्यवस्था रेलवे रोड़ स्थित एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में की गई हैं।राज्यस्तरीय कला उत्सव में प्रदेश के 21 जिलों से लगभग 800 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस कला उत्सव में समूह व एकल गायनए समूह व एकल नृत्यए नाटक व क्ले मॉडलिंगए पेंटिंग प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 8 के सामान्य विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी गतिविधियां राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के सभागार में आयोजित की जाएंगी तथा प्रतिभागियों के आवास की व्यवस्था भी इसी विद्यालय में होगी। स्पैल बी स्पर्धा में प्रदेश भर से 190 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के विवेकानंद सदन में किया जाएगा। स्पैल बी स्पर्धा के अंतर्गत वर्तनीए वाद विवाद व स्पैल बी स्पर्धाएं होंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App