धर्मशाला के दूसरी राजधानी बनने से विरोधियों के मुंह बंद

By: Mar 7th, 2017 12:05 am

धर्मशाला —  हिमाचल की कांग्रेस  सरकार ने शिमला के बाद धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा देकर क्षेत्र की जनता को सुविधा प्रदान की है। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के इस निर्णय से इस संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों पर भी विराम लग गया है। धर्मशाला प्रदेश की दूसरी राजधानी बनने से केवल कांगड़ा ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। शहरी कांग्रेस कमेटी धर्मशाला के प्रेस सचिव राहुल धीमान ने मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री के प्रयासों से ही धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा मिला है। इस निर्णय से विपक्षी दल के सवालों पर भी विराम लगा है, जो कि कई प्रकार की भ्रांतियां इस मुद्दे को लेकर फैला रहे थे। इस दौरान सिटी कांग्रेस प्रधान आरपी चोपड़ा, महासचिव शकुन मनकोटिया,  अनुराग धीमान, उपप्रधान राकेश धीमान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App