नासा ने ढूंढा भारत का लापता चंद्रयान

By: Mar 11th, 2017 12:02 am

वाशिंगटन— भारत की ओर से चंद्र मिशन पर भेजे गए अंतरिक्षयान ‘चंद्रयान-1’ को चंद्रमा की परिक्रमा करता हुआ पाया गया है, जिसे लापता मान लिया गया था। नासा ने भूमि आधारित राडार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस अंतरिक्षयान का पता लगाया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-1 के साथ 29 अगस्त, 2009 को संपर्क खत्म हो गया था। इसे 22 अक्तूबर, 2008 को प्रक्षेपित किया गया था। कैलिफोर्निया स्थित नासा के ‘जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी’ के वैज्ञानिकों ने इस अंतरिक्षयान का सफलतापूर्वक पता लगाया है। यह अंतरिक्षयान अब भी चंद्रमा की सतह से करीब 200 किलोमीटर ऊपर चक्कर लगा रहा है। जेपीएल में राडार वैज्ञानिक मरीना ब्रोजोविक ने कहा कि हम नासा के लूनर रिकोनाइसां ऑर्बिटर (एलआरओ) तथा इसरो के चंद्रयान-1 को चांद की कक्षा में पता लगाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एलआरओ का पता लगाना तुलनात्मक रूप से आसान था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App