पर्यटन विभाग की सीएम से शिकायत

By: Mar 5th, 2017 12:07 am

newsशिमला- रिज मैदान में एलईडी स्क्रीन स्थापित करने पर नगर निगम शिमला व पर्यटन विभाग आमने- सामने आ गए हैं। नगर निगम शिमला के महापौर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। नगर निगम शिमला के महापौर ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि पर्यटन विभाग बिना अनुमति के रिज पर एलईडी स्क्रीन स्थापित कर रहा है, जबकि उक्त स्थल पर पहले से ही एलईडी स्क्रीन स्थापित है, जिससे नगर निगम शिमला की अनुमति से स्थापित किया गया। इससे नगर निगम की आय भी हो रही है, मगर पर्यटन विभाग बिना अनुमति के एलईडी स्क्रीन स्थापित करने जा रहा है। नगर निगम महापौर ने पत्र में उल्लेख किया है कि शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य वर्ल्ड बैंक की फंडिंग से किया जा रहा है, जिससे नगर निगम शिमला ने एप्रूव किया है, जिसमें पर्यटन विभाग केवल कार्य करने वाली एजेंसी है। विभाग बिना नगर निगम की अनुमति से उनकी परिधि में कार्य नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम एलईडी स्क्रीन स्थापित न करने के पक्ष में नहीं है,  मगर पुरानी स्क्रीन को नई स्क्रीन में नहीं बदला जाए। इसे शहर के अन्य क्षेत्र में स्थापित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उक्त प्रकरण में हस्तक्षेप कर आवश्यक निर्देश देने की मांग उठाई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App