पांवटा साहिब में आज से बरसेंगे रंग

By: Mar 10th, 2017 12:00 am

पांवटा साहिब —  सिख समाज द्वारा मनाए जाने वाला होला मोहल्ला पांवटा साहिब के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार 10 मार्च से शुरू हो रहा है। यह पर्व शुक्रवार सुबह छह बजे भोग श्री अखंड पाठ के साथ विधिवत शुरू हो जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में इस बार 333वां होला महल्ला 10 मार्च शुक्रवार से 14 मार्च तक बड़ी श्रद्ध व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मुख्य आयोजन के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह, महासचिव राजेंद्र सिंह राजन व प्रबंधक सरदार कुलवंत सिंह चौधरी आदि ने बताया कि 10 मार्च शुक्रवार को सुबह छह बजे शीश महल में भोग श्री अखंड पाठ साहिब तथा कीर्तन दरबार साढ़े नौ बजे से सायं सवा पांच बजे तक होगा। 11 मार्च शनिवार को दोपहर एक बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा तथा एक बजे के बाद नगर में भव्य कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान गतका पार्टियों साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा पांवटा, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सशस्त्र विद्यालय जगाधरी एवं पांवटा अपने जौहर दिखाएंगे। देहरादून, पांवटा साहिब, प्रेमनगर व नाहन के ढाढी जत्थे, बैंड एवं स्कूलों ेक सभी बच्चे हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 12 मार्च रविवार को पूर्णिमा के अवसर पर खुले पंडाल में बाहर दीवान सुबह साढ़े नौ बजे से सायं चार बजे तक सजेगा तथा इसी पंडाल में रात को कवि दरबार सजेगा, जिसमें उच्च कोटि के पंथक कवि अपनी सुंदर रचनाओं को सुनाकर संगतों को निहाल करेंगे। इसमें गुरु घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत प्रचार एवं विद्वान संगतों को निहाल करेंगे। 13 मार्च सोमवार को होली के दिन बाहर खुले पंडाल में दीवान सजेगा। 14 मार्च मंगलवार को निशान साहिब की सेवा व अमृत संचार प्रातः नौ बजे से आरंभ हो जाएगा।

11 मार्च को निकलेगा नगर कीर्तन

11 मार्च शनिवार को दोपहर एक बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा तथा एक बजे के बाद नगर में भव्य कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान गतका पार्टियों साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा पांवटा, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सशस्त्र विद्यालय जगाधरी एवं पांवटा अपने जौहर दिखाएंगे।

12 मार्च को सजेगा कवि दरबार

12 मार्च रविवार को पूर्णिमा के अवसर पर खुले पंडाल में बाहर दीवान सुबह साढ़े नौ बजे से सायं चार बजे तक सजेगा तथा इसी पंडाल में रात को कवि दरबार सजेगा, जिसमें उच्च कोटि के पंथक कवि अपनी सुंदर रचनाओं को सुनाकर संगतों को निहाल करेंगे। इसमें गुरु घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत प्रचार एवं विद्वान संगतों को निहाल करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App