प्रदेश के हाथ से फिसल गए करोड़ों के सीए स्टोर

By: Mar 10th, 2017 12:01 am

शिमला  —  एपीडा से सैद्धांतिक मंजूरी और एमओयू होने के बावजूद हिमाचल के हाथ से करोड़ों के तीन सीए स्टोर फिसल गए। विधायक रवि ठाकुर के एक सवाल पर लिखित जवाब में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने इन सीए स्टोर के रद्द होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एपीडा की तीन सीए स्टोर मंजूर किए गए थे। इनमें 466.16 लाख की लागत से चुराह में स्टोर स्थापित होना था। इसमें एपीडा द्वारा स्वीकृत राशि 394.13 लाख थी, जबकि एचपीएमसी का अंशदान 72.03 लाख था। दूसरा पैकहाउस व सीए स्टोर खड़ापत्थर 974.05 लाख की लागत में खुलना था, जिसमें एपीडा न 800 लाख और एचपीएमसी ने 174 लाख का अंशदान देना था। तीसरा स्टोर पतलीकूहल में 598.58 लाख की लागत से खोला जाना था। इसमें एपीडा को 487.02 लाख और एचपीएमसी को 111.58 लाख देने थे, लेकिन एपीडा ने नवंबर, 2016 को एक पत्र जारी कर सरकार को जानकारी दी कि प्रदेश के लिए एपीडा की ओर से पहले ही 11 परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं। इसे देखते हुए और धन के अभाव में अब एपीडा ने यह निर्णय लिया है कि इन स्टोरों के लिए अब वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App