बज्रेश्वरी होंडा शोरूम में धड़ाधड़ बिक रहे वाहन

By: Mar 31st, 2017 12:07 am

newsमटौर –  कांगड़ा के बीरता में होंडा कंपनी के बज्रेश्वरी होंडा नाम के शोरूम में गुरुवार सुबह से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार होंडा कंपनी की वीएस थ्री मोटरसाइकिल की बिक्री पर 31 मार्च से रोक है, इसके चलते होंडा कंपनी के बज्रेश्वरी होंडा शोरूम में सभी टू-व्हीलर पर भारी छूट दी गई। स्कूटी पर 15 हजार और मोटरसाइकिल पर 20 हजार तक छूट थी। लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते बज्रेश्वरी होंडा शोरूम में 200 के करीब टू-व्हीलर गाडि़यां बिक गईं। अब 15-20 गाडि़यां ही रह गई हैं। यह जानकारी शोरूम के सेल्ज मैनेजर राकेश भाटिया, सेल एग्जीक्यूटिव रजत व्यास ने दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App