बुरांस के फूल

By: Mar 5th, 2017 12:05 am

कैंसरः हार्टअटैक से बचाता है हिमाचल का यह फूल

अगर आप दिल की बीमारी से ग्रसित हैं, डायबिटीज से परेशान हैं या फिर आप कैंसर रोगी हैं तो आपके लिए बड़ी जरूरी है। जी हां, आपके आसपास मिलने वाला बुरांस (ब्राहं) नाम का यह फूल आपको इन बीमारियों से बचा सकता है। यही नहीं, यह फूल लिवर के लिए भी बेहद गुणकारी है।

बुरांस फूल के फायदेः

लाल और गुलाबी रंग के इस खास फूल का जूस एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपको त्वचा की बीमारियों से बचाता है।

मेडिकल साइंस में यह साबित हो चुका है कि बुरांस के फूलों में मीथेनॉल होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बुरांस बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करता है। साथ ही हाइपरटेंशन और डायरिया में भी आराम पहुंचाता है।

    इसके अलावा बुरांस में विटामिन ए ए1, ए2, बी2, सी, ई के मौजूद होने के कारण ये शरीर का वजन नहीं बढ़ने देता और कोलेस्ट्रॉल से भी बचाता है।

    Quercetin और rutin दो ऐसे पिंगमेंट हैं, जो बुरांस में पाए जाते हैं और ये आकस्मिक हार्ट अटैक के खतरे को बिलकुल कम कर देते हैं।

    बुरांस के फूलों से जैम, जूस और चटनी बनती है। गर्मियों में बुरांस के फूलों का जूस स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। बुरांस में विटामिन सी  होता है। विटामिन सी सर्दी, जुकाम के अलावा त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

वहीं, विटामिन सी तनाव को कम करने व  घावों को भरने में मदद करता है। यह हिमाचल का राज्य स्तरीय फूल है। मार्च-अप्रैल के महीनों में यह फूल जंगल में खिलता है। शिमला के आसपास के इलाकों में यह फूल आसानी से उपलब्ध है,  लेकिन इसके फायदे के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है।

बुरांस के फूलों की चंटनी

सामग्रीः एक प्याज कटा हुआ, पुदीना एक कटोरी, बुरांस के फूल एक कटोरी,थोड़ा सा हरा धनिया, लहसुन की पत्तियां, एक चम्मच जीरा, धनिया पाउडर, दो हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच चीनी, खटाई अपने हिसाब से डालें।

विधिः सभी सामग्री को ग्राइंड कर लें। फिर उसको किसी बरतन में निकालें और ऊपर से खटाई डाल दें। आपकी बुरांस के फूलों की चटनी तैयार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App