भोरंज उपचुनाव को युकां पदाधिकारी तैनात

By: Mar 25th, 2017 12:40 am

विक्रमादित्य ने सौंपी ड्यूटियां, वन बूथ टेन यूथ नियुक्त कर लोगों के बीच जाने के निर्देश

newsशिमला  —  हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने भोरंज उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इसके तहत ‘वन बूथ टेन यूथ’ तुरंत प्रभाव से नियुक्त कर उन्हें लोगों के बीच जाने को कहा गया है। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि युवा कांग्रेस ने भोरंज उपचुनाव के प्रचार का जिम्मा हमीरपुर के युकां प्रभारी विनोद जिंटा को सौंपा है। इसके अतिरिक्त हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युकां पदाधिकारियों की पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार की समितियां भी बना दी गई हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि समीरपुर, पंजोत, बगवाड़ा, दाड़ी और बराड़ा ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी रणबीर राणा, अंकुश पठानिया, मनिंद्र सिंह कटोच, पुनीत वर्मा और अखिलेश चौधरी को दी गई है। दरबियाड, खजियां, टिक्कर और डिम्मी पंचायतों की जिम्मेदारी अंकुश कालिया, प्रीतपाल सिंह बेदी, रोहन कालिया और मनोज कुमार को दी गई है। चंबोह, कोट, बजरोह और बधानी पंचायतों की जिम्मेदारी आदित्य शरद गौरू, आशा ठाकुर, सुनील कुमार गट्टू, और रिपना कलसाइक को दी गई है। दादू, हनोह, चपलाह और धीरार पंचायत की जिम्मेदारी अनिल शर्मा, सचिन वर्मा, अखिल गुप्ता और पंकज कुमार को दी गई है। केहरवीन, अम्मान, धनवान, सधरैन और भोरंज पंचायतों की जिम्मेदारी सुक्रांत भाटिया, शम्मी सोनी, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा और विशाल राणा को दी गई है। मेहल, कारहा, खरवाड, पटटा और नंदन पंचायतों की जिम्मेदारी विनोद जिंटा, विजय कुमार, राहुल मैनन, गौरव शर्मा और राकेश गोल्डी को दी गई है। झरलोग, भोंऊखर, कडोहता, भकेरा और टिक्करी-मिन्हासां पंचायतों की जिम्मेदारी शेखर सेठी, अभिषेक राणा, अशिष ठाकुर, रितेश ठाकुर और सुदेश वोहरा को दी गई है। मुंडखर, जाहू और बढेयार पंचायतों की जिम्मेदारी यदुपति ठाकुर, सुनील शर्मा, माधव सूद और पंकज कपूर को दी गई है। भलवानी, भंवीन, लगमन्वी और लुद्दर महादेव पंचायतों की जिम्मेदारी संजू डोगरा, विवेक कुमार, रवि ठाकुर और सुरेश कुमार को दी गई है। इसी तरह पंचायत धमरोल, गरसार, कक्कर, भूक्कर और अमरोह के लिए अजय मोदगिल, गुरनाम सिंह, कुलदीप और ओपी सैणी को जिम्मेदारियां दी गई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App